BJP Accuses Uday Singh of Age Discrepancy in Election Affidavit जन सुराज के अध्यक्ष ने आयोग को गलत उम्र बताई : दानिश, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBJP Accuses Uday Singh of Age Discrepancy in Election Affidavit

जन सुराज के अध्यक्ष ने आयोग को गलत उम्र बताई : दानिश

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने आरोप लगाया कि जन सुराज के अध्यक्ष उदय सिंह ने चुनाव आयोग को गलत उम्र बताई। 2004 में उनकी उम्र 44 साल और 2009 में 57 साल बताई गई, जिससे उम्र में 13 साल का...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाTue, 30 Sep 2025 07:56 PM
share Share
Follow Us on
जन सुराज के अध्यक्ष ने आयोग को गलत उम्र बताई : दानिश

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने आरोप लगाया है कि जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह उर्फ पप्पू ने चुनाव आयोग को अपनी गलत उम्र बताई है। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भाजपा के नेताओं पर बेबुनियाद आरोप लगाकर उनकी छवि को धूमिल करने की नाकाम कोशिश की है, वहीं, उनकी खुद की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बारे में वह कुछ नहीं बोल रहे हैं। दानिश इकबाल ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि 2004 को लोकसभा चुनाव में आयोग में दिये गए उदय सिंह के एफिडेविट में उनकी उम्र 44 साल बतायी गई है।

वहीं, पांच वर्षों के बाद 2009 के लोकसभा चुनाव में उदय सिंह ने अपनी उम्र 57 साल बतायी है। इस तरह उनकी उम्र पांच वर्षों में 13 साल बढ़ गई। दानिश इकबाल ने इससे संबंधित कागजात भी अपने सोशल मीडिया पर जारी किया है, जिसमें उम्र में गड़बड़ी की गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।