‘कार्यपद्धति संगठन संरचना में हमारी भूमिका विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बिहार भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया ने कहा कि हमारी कार्य पद्धति सबसे अलग है। हम अपनी कार्य पद्धति से देश के सभी राजनैतिक दलों को यह सोचने पर विवश करते हैं कि कैसे भाजपा का संगठन इतना मजबूत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि किसी भी योजना को सफल बनाने के लिए कार्य पद्धति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हमारा संगठन दुनिया का सबसे मजबूत संगठन है। इसके पीछे भी हमारी कार्य पद्धति की सबसे अहम् भूमिका है। प्रशिक्षण प्रभारी मृत्युंजय झा ने कहा कि कोसी क्षेत्र के कार्यकर्ता प्रशिक्षण के बाद पूरी ताकत से कोसी क्षेत्र के संगठन को मजबूत बनाने में अपनी अहम भूमिका निभायेंगे ।