मोकामा में 24 कौओं की मौत से हड़कंप, बर्ड फ्लू की आशंका से ग्रामीण दहशत में
मोकामा प्रखंड में मंगलवार को 24 से अधिक कौओं की मौत से हड़कंप मच गया। ग्रामीण बर्ड फ्लू की आशंका से दहशत में हैं। रामटोला गांव में एक दर्जन से अधिक कौए मृत मिले। वन विभाग ने जांच के लिए मृत कौओं को लैब भेजने की बात कही है। लोगों को संक्रमित कौओं से दूरी बनाने की सलाह दी गई है।

मोकामा प्रखंड में मंगलवार को दो दर्जन से अधिक कौओं की मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, ग्रामीण बर्ड फ्लू की आशंका से दहशत में है। मोकामा के रामटोला गांव में एक दर्जन से अधिक, औंटा हॉल्ट के पास छह और सिखारी गांव में छह कौओं की मौत हुई है। रामटोला में कुछ लोग बगीचे में गए तो वहां एक दर्जन से अधिक कौए मृत मिले।
इसके साथ ही लोगों के सामने भी कुछ कौए गिरे और उनकी मौत हो गई। लोगों ने बताया कि कौओं को देखकर लग रहा था कि उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। कौओं की मौत से गांव में तरह-तरह की चर्चा है। इस संबंध में वन विभाग के रेंज ऑफिसर सूरज कुमार ने बताया कि कौओं के मृत की जानकारी मिली है। अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। मृत कौओं की जांच के लिए लिए लैब भेजा जाएगा।
रिपोर्ट आने के बाद भी स्पष्ट होगा कि उनकी मौत किसी वजह से हुई है। फिलहाल लोगों को संक्रमित कौओं से दूरी बनाने और हाथ से न छूने की सलाह दी गई है। रेफरल अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर बैजनाथ शर्मा ने बताया कि बर्ड फ्लू से भी कौओं की मौत हो सकती है। फिलहाल पशुपालन विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर कौओं की मौत की वजह क्या है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



