बिहटा : पुलिस मुठभेड़ में दो कुख्यात के पैर में गोली लगी, दो पुलिसकर्मी जख्मी

Newswrap हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

बिहटा थाना क्षेत्र के आनंदपुर बांध के पास मंगलवार की देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुए मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। घायल अपराधियों

बिहटा : पुलिस मुठभेड़ में दो कुख्यात के पैर में गोली लगी, दो पुलिसकर्मी जख्मी

बिहटा थाना क्षेत्र के आनंदपुर बांध के पास मंगलवार की देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुए मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। घायल अपराधियों को पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। भुठभेड़ के दौरान भाग रहे तीसरे बदमाश को पुलिस ने खदेड़कर दबोच लिया। इस घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल, कट्टा, सात जिंदा कारतूस, एक मैगजीन और दो खोखा बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधी अवधेश साव उर्फ विदेशिया, पप्पू राय और दीपक कुमार हैं। तीनों बदमाशों पर गौरीचक थाने में हत्या, आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं।

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि बिहटा थाना क्षेत्र में दो अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। एसटीएफ और पुलिस की टीम उनकी तलाश में थी, तभी आनंदपुर गांव के पास अपराधियों से सामना हो गया। पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस भी जवाबी कार्रवाई में दो राउंड गोली चलाई। गोली अवधेश साव उर्फ विदेशिया और पप्पू राय के पैर में लगी। उसके बाद दोनों ने आत्मसमर्पण कर दिया। गोलीबारी होता देख भाग रहे दीपक को जवानों ने खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया। अपराधियों के पास से हथियार, गोली, मैगजीन और घटनास्थल से खोखा भी बरामद किया गया। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं। मुठभेड़ की सूचना मिलने पर एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा, सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया की तीनों कई कांड के वांछित हैं। कई महीनों से फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम का भी गठन किया गया था। मंगलवार को अचानक एसटीएफ टीम को सूचना मिली की तीनों अपराधी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने को लेकर बिहटा के आनंदपुर बांध के समीप जुटे हैं। इसके बाद पुलिस की ओर से त्वरित कार्रवाई की गई।भूमि कारोबारी की हत्या में थी तलाश : पुलिस के मुताबिक तीनों बदमाशों पर तीन माह पहले गौरीचक थाना क्षेत्र में चर्चित भूमि कारोबारी अंजनी सिंह की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। इस मामले में गौरीचक थाना मे कांड संख्या 400 / 25 दर्ज है। इस घटना में कुख्यात पप्पू और दीपक ने शूटर का काम किया था। अवधेश ने हत्या की साजिश रची थी। तब से पुलिस तीनों की तलाश थी।पैसा लेकर भूमि पर कब्जा करता था विदेशिया : पुलिस ने बताया कि अवधेश राय उर्फ विदेशिया कई भू-माफियाओं से मोटी सुपारी लेकर जमीन पर कब्जा करता था। भूमि पर अवैध तरीके से कब्जा करने के लिए कई शूटरों को भी रखता था। ऐसी कई घटनाओं को उसने अंजाम भी दिया है। भूमि माफियाओं से मिलकर बदमाशों ने एक व्यवसायी की हत्या की साजिश रची थी। अवधेश पर गौरीचक थाना में पांच मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा गौरीचक थाने में ही पप्पू राय पर चार तथा दीपक पर हत्या और आर्म्स एक्ट का एक केस दर्ज है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।