Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihata Water Scheme Scam Two Arrested for Rs 5 Lakh Fraud
आनंदपुर मुखिया का पति और वार्ड सदस्य घोटाले में गिरफ्तार

आनंदपुर मुखिया का पति और वार्ड सदस्य घोटाले में गिरफ्तार

संक्षेप:

बिहटा के आनंदपुर पंचायत की मुखिया के पति संजय कुमार और वार्ड सदस्य शंभू कुमार को नल-जल योजना के घोटाले में गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर पांच लाख रुपये के घोटाले का आरोप है। शिकायत पर पुलिस ने केस...

Sep 13, 2025 08:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

नल-जल योजना के घोटाले में बिहटा के आनंदपुर पंचायत की मुखिया के पति संजय कुमार और वार्ड सदस्य शंभू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर पांच लाख रुपये के घोटाले का आरोप है। इस संबंध में आनंदपुर पंचायत सचिव दीपक कुमार की शिकायत पर वर्ष 2024 में मुखिया पति समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। फिलहाल वार्ड सचिव अमरनाथ सिंह फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि आनंदपुर पंचायत सचिव दीपक कुमार ने नल-जल योजने में गबन करने की शिकायत बिहटा थाने में की थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने पुलिस को बताया था कि बिना काम कराए फर्जी दस्तावेज के आधार पर आनंदपुर पंचायत की वर्तमान मुखिया के पति संजय कुमार, वार्ड सदस्य शंभू कुमार और वार्ड सचिव अमरनाथ सिंह ने पांच लाख रुपये हड़प लिये। जांच के बाद 14 मार्च 2024 को थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। प्राथमिकी के बाद पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान बिहटा थानेदार रंजीत कुमार की टीम ने 12 सितंबर को इलाके से बिहटा के गुलामअली चक निवासी मुखिया पति संजय कुमार और वहीं के रहने वाले वार्ड सदस्य शंभू कुमार को गिरफ्तार कर लिया।