बिहटा में नकली स्टीकर बनाने वाली कंपनी पकड़ी गई

Feb 12, 2026 12:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

बिहटा पुलिस ने श्रीरामपुर टोला में फर्जी स्टीकर बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने छापेमारी में कई नामी कंपनियों के फर्जी स्टीकर, तीन लैपटॉप और एक प्रिंटर जब्त किए। संचालक फरार है, जिसकी पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा होगा।

बिहटा में नकली स्टीकर बनाने वाली कंपनी पकड़ी गई

बिहटा पुलिस ने बुधवार को श्रीरामपुर टोला में छापेमारी कर फर्जी स्टीकर बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़ किया। वहीं, मौके पर नामी कंपनियों समेत कई उत्पादों से जुड़े फर्जी स्टीकर बरामद हुए। साथ ही स्टीकर तैयार करने में इस्तेमाल किए जा रहे तीन लैपटॉप और एक प्रिंटर भी जब्त किया गया। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर श्रीरामपुर टोला में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में तैयार और अर्ध तैयार फर्जी स्टीकर मिले। जिन्हें विभिन्न कंपनियों के उत्पादों पर चिपकाकर बाजार में खपाया जा रहा था। हालांकि पुलिस के आने पहले ही संचालक फरार हो गया।

उसकी पहचान कर ली गई है। संचालक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कुछ लोग फर्जी स्टीकर बनाकर बाजार में सप्लाई करते थे। फरार संचालक की गिरफ्तार के बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।