नशे के कारोबार का भंडाफोड़, बिहटा से 150 ग्राम स्मैक बरामद; तीन भाई दबोचे गए
बिहटा पुलिस ने मौदही गांव में छापेमारी कर तीन सगे भाइयों को 150 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपित मुकेश, मुन्ना और अमर कुमार हैं। मनेर में, एक दुकानदार दहाड़ी राय को 72 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बिहटा पुलिस ने बुधवार को मौदही गांव में छापेमारी कर तीन संगे भाइयों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। उनके पास से 150 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। आरोपितों में मौदही निवासी मुकेश कुमार, मुन्ना कुमार, अमर कुमार शामिल हैं। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मौदही गांव में स्मैक बेचने की सूचना मिली। इसके बाद एक घर में छापेमारी की गई।
मनेर में भी गांजा के साथ दुकानदार गिरफ्तार
मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर-रामपुर स्थित समुदायिक केंद्र के पास बुधवार को को गांजा के साथ दुकानदार दहाड़ी राय को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 72 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपित दुकानदार शेरपुर-रामपुर निवासी स्व. खखन राय का पुत्र है। वहीं, पुलिस ने फरार आरोपित मनेर बाजार निवासी शंकर चौरसिया को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में आरोपित है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


