फिल्म सरकारी मीडियम में दिखेंगे बिहारी कलाकार, पूर्वी चंपारण में शूटिंग होगी

Apr 11, 2026 09:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

राज सागर फिल्म्स की 'सरकारी मीडियम' में बिहारी कलाकारों का अभिनय देखने को मिलेगा। फिल्म की शूटिंग 17 अप्रैल से पूर्वी चंपारण में शुरू होगी। पटना में बाल कलाकारों का ऑडिशन आयोजित किया गया, जिसमें कई प्रतिभाशाली बच्चों ने भाग लिया। फिल्म के निर्माता-निर्देशक राज सागर ने बताया कि कलाकारों का चयन अंतिम चरण में है।

फिल्म सरकारी मीडियम में दिखेंगे बिहारी कलाकार, पूर्वी चंपारण में शूटिंग होगी

राज सागर फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली हिन्दी फिल्म 'सरकारी मीडियम' में बिहारी कलाकार दिखेंगे। 17 अप्रैल से पूर्वी चंपारण में फिल्म की शूटिंग होगी। शनिवार को पटना के किलकारी भवन और ट्यून स्टूडियो में बाल कलाकारों और अन्य चरित्रों का ऑडिशन आयोजित किया गया। ऑडिशन में किलकारी के छात्रों और पटना के विभिन्न थिएटर समूहों से जुड़े रंगकर्मियों ने हिस्सा लिया। हिमांशु, नयंत, शिवाय, शुभम, वैदिक, दिव्यम, आयुष और शौर्य आदि बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फिल्म के निर्माता-निर्देशक राज सागर ने बताया कि कलाकारों के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 17 अप्रैल से पूर्वी चंपारण के विभिन्न स्थानों पर शूटिंग शुरू होगी।

ऑडिशन में निर्देशक राज सागर, फिल्म ढिंढोरा के निर्देशक अनिल कमल चौहान, किलकारी के शिक्षक अभिषेक, रंगकर्मी गौतम गुलाल और बिहार फिल्म निगम के कुमार गौरव रहे। राज सागर मोतिहारी के मूल निवासी हैं और एक दशक से अधिक समय से मुंबई फिल्म उद्योग में सक्रिय हैं। सरकारी मीडियम उनकी पहली फिल्म है, जिसकी कहानी बिहार से जुड़ी है। कहा कि नई फिल्म नीति से राज्य में शूटिंग आसान हुई है। बिहार में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।