Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar Women s Commission Addresses Rising Cases of Marital Infidelity
बिहार महिला आयोग में बढ़ीं शिकायतें, पति के अवैध संबंध बने बड़ी समस्या

बिहार महिला आयोग में बढ़ीं शिकायतें, पति के अवैध संबंध बने बड़ी समस्या

संक्षेप:

बिहार में महिलाओं का आयोग पति के अवैध संबंधों की बढ़ती शिकायतों पर ध्यान दे रहा है। पिछले 20 सालों में शादीशुदा महिलाओं ने आयोग में कई मामले दर्ज करवाए हैं, जिनमें से अधिकांश में पति का किसी अन्य महिला के साथ प्रेम संबंध है। आयोग ने काउंसिलिंग का प्रयास किया है, लेकिन कई पति उपस्थित नहीं हो रहे हैं।

Sun, 23 Nov 2025 04:30 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

शादी 20 साल अधिक हो गये, सबकुछ ठीक चल रहा था। लेकिन अचानक से पत्नी को पता चला कि पिछले कई सालों से पति का किसी अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। इससे परेशान पत्नियां अब बिहार राज्य महिला आयोग पहुंच रही हैं। महिला आयोग इसे गंभीरता से लेते हुए पीड़िता के पति को बुला उनकी काउंसिलिंग कर रहा है। कई पीड़िता के पति बार-बार बुलाने पर भी नहीं आ रहे हैं। ऐसे मामले में आयोग स्थानीय पुलिस की मदद ले रहा है। बिहार राज्य महिला आयोग में हर दिन 10 से 12 मामले दर्ज हो रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसमें चार से पांच केवल पति के अवैध संबंध से जुड़े हैं। इसमें कई मामले तो 25 साल के भी हैं। आयोग की मानें तो शादी के 25 सालों के बाद रिश्ते बिगड़ रहे हैं। शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी ऐसे मामलों को लेकर पहुंच रही हैं। आयोग जब काउंसिलिंग के लिए दूसरे पक्ष को बुला रहा है, तो वे आने को तैयार नहीं हैं। इसके लिए स्थानीय पुलिस की मदद ली जा रही है।

केस एक : सिपारा पटना की रहने सोनी कुमारी (बदला हुआ नाम) के शादी के 10 साल हो गए। पिछले तीन साल से इनके पति का अवैध संबंध किसी और महिला के साथ है। अब इसे लेकर सोनी कुमारी ने महिला आयोग में मामला दर्ज करवाया है। आयोग ने उसके पति को दो बार नोटिस भी दिया है।

केस दो : दानापुर की पिंकी कुमारी (बदला हुआ नाम) ने महिला आयोग में पति के खिलाफ अवैध संबंध होने का मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने बताया कि शादी के 20 साल हो गए। बड़े-बड़े बच्चे हैं। पति का दो साल से किसी अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। आयोग ने पीड़िता के पति को बुलाकर काउंसिलिंग की है। कोट आयोग में पिछले कई महीने से पति के अवैध संबंध की शिकायतें बहुत आ रही हैं। हर दिन चार से पांच मामले इसी से जुड़े होते हैं।