Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar Weather Alert Monsoon Storm Causes Rain in 15 Districts Heavy Rain Forecast for 17
बिहार में मोंथा तूफान का असर, 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी!

बिहार में मोंथा तूफान का असर, 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी!

संक्षेप: बिहार में ‘मोंथा’ तूफान के कारण पटना सहित 15 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग ने गुरुवार को 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। कई जिलों में गरज-तड़क के साथ बारिश की संभावना है। पटना में अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री.…

Thu, 30 Oct 2025 04:11 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार में ‘मोंथा’ तूफान के कारण बुधवार को पटना सहित 15 जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई। साथ ही, गुरुवार को 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, मधुबनी, सीतामढ़ी, दरभंगा और सुपौल जिले के कुछ स्थानों पर भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और वैशाली, छपरा, मुजफ्फरपुर, सहरसा, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद व शिवहर जिले के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जबकि राज्य के ज्यादातर जिलों के एक या दो स्थानों पर बारिश व गरज-तड़क के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर शहरों में बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में गिरावट आई, लेकिन ज्यादातर शहरों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस भागलपुर में और सबसे कम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस बाल्मीकि नगर में दर्ज किया गया।

पटना में आज भी बारिश के आसार

पटना के एक-दो स्थानों पर गुरुवार को भी गरज-तड़क के साथ बारिश के आसार हैं। इस दौरान तेज हवा चलने की भी संभावना है। बुधवार को राजधानी में सुबह से ही बादल छाए हुए थे। इसके साथ ही कई इलाकों में रुक-रुक कर दिनभर बारिश होती रही थी। कभी बूंदाबांदी, तो कभी तेज बारिश हो रही थी। इसी कारण पटना के अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की और न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। पटना का अधिकतम तापमान 28.9 और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बारिश 5.2 मिमी ही हुई।