Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar vs Kerala BJP Spokesperson Hits Back at Congress s Insulting Comparison
प्रदेश का अपमान नहीं सहेंगे बिहारी : प्रभाकर

प्रदेश का अपमान नहीं सहेंगे बिहारी : प्रभाकर

संक्षेप: भाजपा के प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने केरल कांग्रेस के बिहार को 'बीड़ी' से जोड़ने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग बिहार का अपमान करना समझते हैं। मिश्र ने यह भी बताया कि...

Fri, 5 Sep 2025 07:19 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने सोशल मीडिया ‘एक्स पर केरल कांग्रेस के पोस्ट जिसमें बिहार की तुलना ‘बीड़ी से की गयी है, पर जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों के दिमाग में बीड़ी और सिगरेट का धुआं भरा हुआ है, इसलिए बिहार की तुलना 'बीड़ी' से करते हैं। ये लोग बिहार को अपमानित करना अपना अधिकार समझते हैं। अपने प्रदेश का अपमान बिहार के लोग कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। श्री मिश्र ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि कांग्रेस के लोग ‘बी से बिहार और ‘बी से बीड़ी बता रहे हैं, जबकि ‘बी से 'बुद्धिमान' और ‘बौद्धिकता भी होता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।