विवि-कॉलेजों के शिक्षकेत्तर कर्मचारी रहे कलम बंद हड़ताल पर

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

बिहार के 250 अंगीभूत महाविद्यालयों और परम्परागत विश्वविद्यालयों के करीब 33 हजार शिक्षकेत्तर कर्मचारी बुधवार को अपनी मांगों के समर्थन में कलमबंद हड़ताल पर रहे। इस हड़ताल से प्रशासनिक कार्य प्रभावित हुआ। महासंघ ने राज्य सरकार से जल्दी वार्ता करने और कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की।

विवि-कॉलेजों के शिक्षकेत्तर कर्मचारी रहे कलम बंद हड़ताल पर

बिहार के परम्परागत विश्वविद्यालयों और 250 अंगीभूत महाविद्यालयों के करीब 33 हजार शिक्षकेत्तर कर्मचारी बुधवार को मांगों के समर्थन में कलमबंद हड़ताल पर रहे। इससे विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में प्रशासनिक कार्य प्रभावित रहा। महासंघ नेताओं ने कर्मचारियों की एकजुटता पर आभार जताते हुए कहा कि जब तक लंबित मांगों का समाधान नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने राज्य सरकार से जल्द वार्ता कर राज्य और छात्र हित में कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस पहल करने की मांग की। अध्यक्ष वेंकटेश कुमार और महामंत्री रोहित कुमार के नेतृत्व में पदाधिकारियों की टीम ने दिनभर विभिन्न शिक्षण संस्थानों का दौरा कर हड़ताल की स्थिति का जायजा लिया।उन्होंने

कॉलेज ऑफ कॉमर्स, एएन कॉलेज, टीपीएस कॉलेज, अरविंद महिला कॉलेज और गंगा देवी महाविद्यालय सहित कई अन्य संस्थान पहुंचे। महासंघ के अनुसार आंदोलन शत-प्रतिशत सफल रहा। सभी जगह कर्मचारियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए हड़ताल को पूर्ण समर्थन दिया। इस दौरान दीपक कुमार, विनोद कुमार, त्रिपुरारी प्रसाद, मंगलमूर्ति और अनुज कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Bankipur Election Result LIVE, Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।