Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar Transport Department to Operate 149 Buses for Holi Festival
होली के लिए 149 बसों का होगा परिचालन

होली के लिए 149 बसों का होगा परिचालन

संक्षेप:

होली के दौरान प्रवासी बिहारियों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग ने 149 बसें चलाने का निर्णय लिया है। ये बसें दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पश्चिम बंगाल के लिए होंगी। इनमें 75 एसी और 74 नॉन-एसी डीलक्स बसें शामिल हैं। मंत्री ने घाटे वाले रूटों को बंद करने के निर्देश दिए हैं।

Jan 05, 2026 07:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

होली में प्रवासी बिहारियों को घर आने में परेशानी न हो, इसके लिए परिवहन विभाग ने 149 बस चलाने का निर्णय लिया है। ये बसें बिहार के विभिन्न शहरों दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पश्चिम बंगाल के लिए चलेंगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) के माध्यम से चलने वाली इन बसों में 75 एयर कंडीशंड (एसी) डीलक्स और 74 नॉन-एसी डीलक्स बसें शामिल है। विभाग के अनुसार एसी बसों का अंतरराज्यीय मार्गों पर संचालन होगा, जिसमें दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम बंगाल जैसे नौ राज्य शामिल हैं। राज्य के अंदर भी एसी बसें चलाने की योजना है। परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने विभाग को निर्देश दिया है कि घाटे वाले रूटों को चिह्नित कर वहां बसों का परिचालन बंद किया जाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इन रूटों की बसों और नई 149 बसों को जोड़ते हुए बस परिचालन के लिए रूट निर्धारण की प्रक्रिया शुरू की जाए। वर्तमान में उत्तरप्रदेश से 10 वर्ष पुराना रूट परमिट नवीकरण की प्रक्रिया चल रही है, जबकि दिल्ली के लिए नए रूटों की सूची अंतिम चरण में है। इसके बाद हरियाणा से रूट क्लीयरेंस लिया जाएगा। इसी तरह पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के मार्गों पर बस परिचालन के लिए संबंधित राज्यों के बीच पारस्परिक प्रारूप समझौता (एमओयू) साइन किया जा चुका है। अन्य राज्य गुजरात, आन्ध्रप्रदेश, असम और तेलंगाना से बस परिचालन पर कोई जवाब नहीं मिला है। मंत्री ने विभाग को बसों के आगमन के पहले ही रूट अधिसूचित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अंतरराज्यीय बसों की समीक्षा में कुछ समस्याओं को जाना। इनके निष्पादन के लिए वे 7 और 8 जनवरी को दिल्ली में संबंधित राज्यों के परिवहन मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।