Bihar Transfers Six IAS Officers Key Changes in Departments नर्मदेश्वर लाल गन्ना उद्योग के प्रधान सचिव बने, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar Transfers Six IAS Officers Key Changes in Departments

नर्मदेश्वर लाल गन्ना उद्योग के प्रधान सचिव बने

बिहार में भारतीय प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों का तबादला किया गया है। नर्मदेश्वर लाल को गन्ना उद्योग विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है, जबकि बी. कार्तिकेय धनजी को लघु जल संसाधन विभाग का सचिव नियुक्त...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाWed, 10 Sep 2025 07:45 PM
share Share
Follow Us on
नर्मदेश्वर लाल गन्ना उद्योग के प्रधान सचिव बने

बिहार में भारतीय प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। लघु जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल को गन्ना उद्योग विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। उनके पास सामान्य प्रशासन विभाग में जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। बुधवार को सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार, गन्ना उद्योग विभाग के सचिव बी. कार्तिकेय धनजी को लघु जल संसाधन विभाग का सचिव बनाया गया है। वहीं, पदस्थापना की प्रतीक्षा में रहीं छिरिंग वाई. भूटिया को स्वास्थ्य विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। जल संसाधन विभाग के अपर सचिव यशपाल मीणा को भी स्वास्थ्य विभाग में अपर सचिव के पद पर तैनात किया गया है।

मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के निबंधन महानिरीक्षक सह उत्पाद आयुक्त रजनीश कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए निबंधक, सहयोग समितियां बिहार की जिम्मेदारी दी गई। वहीं, अंशुल अग्रवाल को निबंधक, सहयोग समितियां के पद से स्थानांतरित करते हुए मद्य निषेध विभाग में निबंधन महानिरीक्षक सह उत्पाद आयुक्त बनाया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।