Bihar to Open 400 New Aadhaar Service Centers for Children राज्य में चार सौ आधार सेवा केंद्र होगा शुरू, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar to Open 400 New Aadhaar Service Centers for Children

राज्य में चार सौ आधार सेवा केंद्र होगा शुरू

बिहार में 400 नए आधार सेवा केंद्र खोले जाएंगे, जिससे जीरो से पांच साल के बच्चों का आधार कार्ड बनाने में तेजी आएगी। डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवकों को प्रशिक्षित करना शुरू कर दिया है। लक्ष्य मार्च 2025...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSun, 29 Dec 2024 05:58 PM
share Share
Follow Us on
राज्य में चार सौ आधार सेवा केंद्र होगा शुरू

पटना, मुख्य संवाददाता। राज्य भर में चार सौ आधार सेवा केंद्र और शुरू किये जाएंगे। इसकी तैयारी डाक विभाग बिहार सर्किल ने कर लिया है। आधार केंद्रों की संख्या बढ़ने से जीरो से पांच साल तक के बच्चों का आधार कार्ड बनाने में तेजी आएंगी। आधार सेवा केंद्र की संख्या के अनुसार डाक कर्मी भी प्रशिक्षित किये जा रहे हैं। इसके लिए डाक विभाग बिहार सर्किल ने ग्रामीण डाक सेवक को प्रशिक्षण देना शुरू किया है। प्रशिक्षण का काम जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद आठ हजार डाक कर्मी द्वारा आधार कार्ड बनाने का काम शुरू किया जाएगा। बता दें कि चार सौ आधार केंद्र खुलने के बाद राज्यभर में 803 आधार सेवा केंद्र की संख्या हो जाएगी। ये सभी केंद्र डाक घरों से संचालित होंगी। इससे डाक घर में जाकर आधार कार्ड बनाने के लिए जद्दोजहद नहीं करनी होगी। ना ही लंबी लाइन में खड़ा होना होगा। अभी तक राज्य भर में 403 आधार सेवा केंद्र था। इससे लोगों को परेशानी होती थी।

- घर-घर जाकर कर्मी बनाएंगे आधार कार्ड

जो लोग आधार सेवा केंद्र तक नहीं पहुंच पाएंगे, उनके लिए डाक विभाग ने घर-घर जाकर आधार कार्ड बनाने का काम शुरू किया था। लेकिन वर्ष 2023 में इसकी स्पीड कम थी। क्योंकि नये साल में आधार कार्ड बनाने के लिए प्रशिक्षित डाक कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इससे आधार कार्ड बनाने के काम में तेजी आएगी।

-35 लाख आधार कार्ड बनाने का है लक्ष्य

डाक विभाग बिहार सर्किल द्वारा मार्च 2025 तक 30 लाख बच्चों का आधार कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें जीरो से पांच साल तक के बच्चे शामिल हैं। इस वर्ष अब तक 15 लाख बच्चों का आधार कार्ड बनाने का काम पूरा किया गया है। लेकिन मार्च तक 20 लाख और बच्चों का आधार कार्ड बनाया जाना है। बता दें कि अभी 28 सौ डाक कर्मी द्वारा आधार कार्ड बनाया जा रहा है। जनवरी में 56 सौ डाक कर्मी और प्रशिक्षित होंगे। इसके बाद कुल 84 सौ डाक कर्मियों द्वारा आधार कार्ड बनाया जाएगा।

कोट

राज्य भर में चार सौ आधार सेवा केंद्र और खोला जाएगा। इससे आधार कार्ड बनाने में मदद मिलेगी। इसके लिए ग्रामीण डाक सेवक को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जनवरी तक आठ हजार डाक कर्मी प्रशिक्षित हो जाएंगे, इससे आधार कार्ड बनाने में तेजी आएंगी।

अनिल कुमार, चीफ पोस्ट मास्टर जनरल बिहार सर्किल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।