ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाआशुतोष अमन के नेतृत्व में बिहार टीम जयपुर के लिए रवाना

आशुतोष अमन के नेतृत्व में बिहार टीम जयपुर के लिए रवाना

टैग: विजय हजारे ट्रॉफी पटना। वरीय संवाददाता बीसीसीआई के तत्वाधान में आयोजित होने...

आशुतोष अमन के नेतृत्व में बिहार टीम जयपुर के लिए रवाना
हिन्दुस्तान टीम,पटनाFri, 03 Dec 2021 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

टैग: विजय हजारे ट्रॉफी

पटना। वरीय संवाददाता

बीसीसीआई के तत्वाधान में आयोजित होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी- 2021-22 में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाली बिहार टीम आशुतोष अमन के नेतृत्व में जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डा पटना से जयपुर के लिए रवाना हो गई। टीम की रवानगी से पहले बीसीए जीएम लॉजिस्टिक धर्मवीर पटवर्धन ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, सीईओ मनीष राज समेत अन्य अधिकारियों ने बिहार टीम को शुभकामनाएं दी है। बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने बताया कि बिहार टीम को विजय हजारे ट्रॉफी में बीसीसीआई द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार प्लेट ग्रुप में रखा गया है। जिसमें बिहार के अलावे मिजोरम, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश राज्य की टीम शामिल है। जिनके सभी मैच 8 दिसंबर से जयपुर में खेली जाएगी। विजय हज़ारे ट्रॉफी के लिए बिहार टीम की चयन प्रक्रिया के पर्यवेक्षण के लिए बीसीसीआई से नियुक्त पर्यवेक्षक भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर व सीनियर सिलेक्शन बोर्ड के चेयरमैन चेतन शर्मा व पूर्व क्रिकेटर अभय कुरुविला के द्वारा अनुशंसित और बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सीनियर चयन समिति के द्वारा विजय हजारे ट्रॉफी - 2021-22 में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी चयनित खिलाड़ी व सपोर्टिंग स्टाफ भागीदारी करेंगे। जानकारी के अनुसार बिहार की टीम पहला मुकाबला 8 दिसंबर को मिजोरम के साथ खेलेगी। 9 दिसंबर को मेघालय के साथ, 11 दिसंबर को नागालैंड के साथ, 12 दिसंबर को सिक्किम के साथ बिहार की भिडंत होगी। वहीं इस पूल में बिहार 14 दिसंबर को अपना आखिरी लीग मुकाबला अरुणाचल प्रदेश के साथ खेलने उतरेगी।

चुनी गई बिहार की टीम:

1. आशुतोष अमन (कप्तान)

2. बाबुल कुमार (उप-कप्तान)

3. मंगल महरौर

4. शशीम राठौड़

5. सकिबुल गनी

6. बिपिन सौरभ

7. कुमार राजनीश

8. विकाश रंजन

9. ऋषभ राज

10. प्रत्युष कुमार सिंह

11. लखन राजा

12. आमोद यादव

13. मलय राज

14. अभिजीत साकेत

15. अनुनय नारायण सिंह

16. शशि शेखर

17. सरफराज अशरफ

18. सचिन कुमार सिंह

19. सूरज कश्यप

20. यशश्वी ऋषभ

21. शिवम एस कुमार

22. वसीम असरार

23. निखिल आनंद

सुरक्षित खिलाड़ियों की सूची:

1. कुमार मृदुल

2. अदित्या कुमार

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें