Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar STET 2025 Opportunity for Female Candidates to Correct Father s Name
एसटीईटी : पिता की जगह पति का नाम लिखा तो सुधार को तीन दिसंबर तक मौका

एसटीईटी : पिता की जगह पति का नाम लिखा तो सुधार को तीन दिसंबर तक मौका

संक्षेप:

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने एसटीईटी 2025 में भाग ले रही महिलाओं को आवेदन में सुधार का मौका दिया है। जिन महिलाओं ने पिता के नाम की जगह पति का नाम भरा है, वे 3 दिसंबर तक सुधार कर सकती हैं। सुधार के लिए समिति की वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा।

Nov 29, 2025 06:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2025 में शामिल उन महिला अभ्यर्थियों को आवेदन में सुधार का मौका दिया गया है, जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन में पिता के नाम की जगह पति का नाम अंकित कर दिया है। महिला अभ्यर्थी तीन दिसंबर तक पति के नाम की जगह पिता का नाम कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। महिला अभ्यर्थियों को समिति की वेबसाइट https://bsebstet.org पर जाकर यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगइन करना होगा और सुधार के लिए नाम अंकित करना होगा। बोर्ड ने स्पष्ट कहा है कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद सुधार को दावा मान्य नहीं होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें