Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar Sports Talent Search Competition 2024 Registration and Training for Students

बिहार खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का निबंधन 28 से पांच तक

बिहार खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता, मशाल 2024 का आयोजन जल्द शुरू होगा। छात्र-छात्राओं का निबंधन 28 दिसंबर से 5 जनवरी तक होगा। शिक्षकों का प्रशिक्षण भी शुरू होगा। प्रतियोगिताएं विभिन्न खेलों में स्कूल...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाThu, 26 Dec 2024 04:22 PM
share Share
Follow Us on
बिहार खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का निबंधन 28 से पांच तक

बिहार खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता, मशाल 2024 के आयोजन की तैयारी जोर-शोर से जारी है। इसमें भाग लने के लिए छात्र-छात्राओं का निबंधन 28 दिसंबर से पांच जनवरी तक होगा। इस बाबत जिलों में गुरुवार से शारीरिक और कंप्यूटर शिक्षकों का प्रशिक्षण होगा। जिन स्कूलों में कंप्यटूर शिक्षक नहीं होंगे, वहां किसी अन्य शिक्षक को नामित किया जाएगा। ताकि, अधिक से अधिक विद्यार्थियों का निबंधन हो। 28 से निबंधन के लिए पोर्टल काम करना शुरू कर देगा।

शिक्षा विभाग, खेल विभाग और राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त प्रयास से खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता स्कूल, संकुल, प्रखंड, जिला और फिर राज्य स्तर पर होगी। एथलेटिक्स, साइकिलिंग, कबड्डी, फुटबॉल और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें फुटबॉल सिर्फ लड़कों के लिए और अन्य सभी खेल प्रतियोगिताओं में लड़के-लड़कियां भाग लेंगे।

हर खेल में स्कूल स्तर पर प्रथम आने वाले छात्र-छात्रा आगे की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। हालांकि, पदक प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा। स्कूल से प्रखंड स्तर तक की प्रतियोगिताएं शिक्षा विभाग तो जिला और राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में खेल विभाग और राज्य खेल प्राधिकरण की सहभागिता रहेगी। जिलों को निर्देश है कि हर स्तर पर प्रतियोगिता आयोजन के लिए एक समिति का गठन होगा। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के पदाधिकारी प्रतिदिन स्कूलों में होने वाली प्रतियोगिताओं की तैयारी का जायजा ले रहे हैं। पदाधिकारी बताते हैं कि इसके माध्यम से स्कूली छात्रों तथा स्कूल से बाहर के प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और संसाधनों के द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनाना है ताकि, वर्ष 2032 और वर्ष 2036 में होने वाले ओलंपिक गेम्स में राज्य और देश के लिए पदक जीत सकें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें