ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाबिहार के गरीब मजदूर केंद्र की प्राथमिकता में नहीं : सदानंद

बिहार के गरीब मजदूर केंद्र की प्राथमिकता में नहीं : सदानंद

कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की प्राथमिकता में बिहार के गरीब मजदूर नहीं है। केंद्र बिहार के मनरेगा मजदूरों के साथ नाइंसाफी कर रहा है। शनिवार को जारी बयान...

बिहार के गरीब मजदूर केंद्र की प्राथमिकता में नहीं : सदानंद
हिन्दुस्तान टीम,पटनाSat, 17 Jun 2017 08:24 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की प्राथमिकता में बिहार के गरीब मजदूर नहीं है। केंद्र बिहार के मनरेगा मजदूरों के साथ नाइंसाफी कर रहा है। शनिवार को जारी बयान में श्री सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र न तो बिहार को मनरेगा की पूरी राशि मुहैया करा रही है और न ही मजदूरों के लिए अन्य राज्यों के समतुल्य उच्च मजदूरी निर्धारित कर रहा है। दूसरी ओर राष्ट्रीय सोनिया गांधी ब्रिगेड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सौरव वर्मा ने आरोप लगाया कि बिहार के मनरेगा मजदूरों की मजदूरी में एक रुपये की बढ़ोतरी कर केंद्र बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। अन्य राज्यों की तुलना में बिहार के मनरेगा मजदूरों की मजदूरी के बीच एक सौ रुपये का अंतर है। मजदूरों की मजदूरी दर 240 रुपये करने की मांग की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें