नये राज्यपाल आरिफ मोहम्मद आज आयेंगे पटना
बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान दो जनवरी को शपथ लेंगे। वे पटना में एयर इंडिया के विमान से आएंगे और सीधे राजभवन जाएंगे। पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश उन्हें शपथ दिलाएंगे। एक जनवरी तक...

बिहार के नये राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान दो जनवरी को शपथ लेंगे। वे सोमवार को अपराह्न तीन बजे एयर इंडिया के विमान से पटना आयेंगे। एयरपोर्ट से वह सीधे राजभवन जाएंगे। पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रण उन्हें शपथ दिलाएंगे। इसके लिए राजभवन में दो जनवरी को शपथ ग्रहण समारोह होगा। मालूम हो कि एक जनवरी तक राजकीय शोक है। इसको देखते हुए दो जनवरी को शपथ ग्रहण समारोह के लिए तिथि तय की गयी है। आरिफ मोहम्मद खान अभी केरल के राज्यपाल हैं। 24 दिसंबर को केन्द्र सरकार ने उन्हें बिहार का राज्यपाल बनाने का पत्र जारी किया था। वहीं, बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर केरल के राज्यपाल बनाये गये हैं। मिली जानकारी के अनुसार श्री आर्लेकर 31 दिसंबर को पटना से जाएंगे। वह करीब 22 महीने तक बिहार के राज्यपाल के पद पर रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।