बुडको की परियोजनाओं की आज जमीनी स्थिति जांचेगी विशेष टीम

Mar 06, 2026 08:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम ने नमामि गंगे योजना के तहत एसटीपी और आईएनडी परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए विशेष तैयारी की है। बुडको की टीम जिलों का निरीक्षण करेगी। निर्माण कार्य मानसून से पहले पूरा करने के लिए अधिकारियों को लगातार अलर्ट मोड में काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

बुडको की परियोजनाओं की आज जमीनी स्थिति जांचेगी विशेष टीम

बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम के अंतर्गत बिहार के  विभिन्न जिलों में चल रही नमामि गंगे योजना के तहत निर्माण हो रहे एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) और आईएनडी परियोजनाओं के काम में तेजी लाने के लिए विशेष तैयारी की गई है। बुडको की ओर से विशेष टीम गठित कर जिलों की परियोजनाओं की वस्तुस्थिति की जांच की जाएगी। सात मार्च को छह टीमों को विभिन्न जिलों में भेजा जा रहा है। मानसून से पूर्व निर्माण पूर्ण करने के लिये विशेष टीम जमीनी स्थिति की पड़ताल करेगी। पिछले दिनों बुडको के प्रबंध निदेशक अनिमेष कुमार पराशर ने सभी जिलों के परियोजना पदाधिकारियों को निर्देश दिये थे कि मानसून पूर्व अधिकतर कार्य पूर्ण हो इसके लिये अधिकारी सप्ताह के सातों दिन अलर्ट मोड में कार्य करेंगे।

पांच दिन अधिकारी और इंजीनियर कार्यालय के कार्य का निष्पादन करेंगे। हफ्ते में दो दिन फील्ड में उपस्थित रहेंगे। इससे काम तेजी से और बेहतर ढंग से पूरे होंगे। टीम के जिम्मे होंगे ये कामसुरक्षात्मक व्यवस्था टीम की ओर से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जो भी कार्य हो रहे हैं उसमें सुरक्षात्मक व्यवस्था,  बैरिकेडिंग आदि अनुरूप है या नहीं। इसके अलावा काम और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच होगी। जियो-टैग फोटो और योजना का नक्शा भी देखेगी। इसके अलावा नालों का सही कनेक्शन और उसमें कमियों की जांच होगी। निर्माण के दौरान कहीं कोई दिक्कत हो तो उसका मौके पर समाधान और समय पर काम पूरा कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। सभी टीमें निरीक्षण के बाद अपनी रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपेंगी। जिससे योजनाओं के गुणवत्ता एवं वस्तुस्थिति की जांच प्रबंध निदेशक के स्तर से की जाएगी। प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर औचक निरीक्षण कर इसकी जांच भी की जाएगी।बुडको द्वारा गठित टीमें एवं निरीक्षण का स्थलडेहरी: सुदर्शन प्रसाद (महाप्रबंधक, यांत्रिक) और विकास कुमार गुप्ता (उप परियोजना निदेशक)जमुई: सुरेंद्र कुमार मेहता (महाप्रबंधक) और चित्रा पराशर (उप परियोजना निदेशक)सुपौल: अशोक कुमार (महाप्रबंधक, यांत्रिक) और प्रिया सिंह (उप परियोजना निदेशक)कहलगाव: अशोक कुमार (परियोजना निदेशक) और कुमार अर्पित (उप परियोजना निदेशक)मोतिहारी एवं रक्सौल: निशांत कुमार (परियोजना निदेशक, यांत्रिक) और अनामिका (उप परियोजना निदेशक), प्रफुल कुमार, उप परियोजना निदेशक।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।