चरवाहा विद्यालय की अवधारणा पीछे छोड़ चुका है बिहार : प्रभाकर

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने कहा है कि बिहार तेजी से तकनीकी समृद्धि की ओर बढ़ रहा है। एनडीए सरकार के नेतृत्व में 2005 के बाद प्रदेश का समग्र विकास हुआ है। अब बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समिट होती है, जो राज्य की नई पहचान को दर्शाती है।

चरवाहा विद्यालय की अवधारणा पीछे छोड़ चुका है बिहार : प्रभाकर

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने कहा है कि बिहार आधुनिकता और तकनीकी समृद्धि के पथ पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है। एनडीए के शासनकाल प्रदेश का सर्वांगीण विकास हुआ है और अब बिहार की पहचान एक ऐसे राज्य के रूप में हो रही है, जो विकसित प्रदेश बनने की राह पर है। यह सब रातों-रात नहीं हुआ, बल्कि 2005 के बाद एनडीए सरकार की कड़ी मेहनत और स्पष्ट विजन का सकारात्मक प्रतिफल है। श्री मिश्र ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि बिहार अब चरवाहा विद्यालय की अवधारणा को काफी पीछे छोड़ चुका है। अब बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समिट होता है, जिसमें बिहार के युवा अत्याधुनिक तकनीक एआई पर विमर्श करते हैं।

डबल इंजन की सरकार का क्या लाभ होता है, यह कोई बिहार में आकर देख और समझ सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।