
हताशा से निकल सकारात्मक भूमिका निभाए विपक्ष : मंगल
स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि विपक्ष को हार की हताशा से बाहर निकलकर विधानमंडल सत्र में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने बताया कि बिहार की जनता ने एनडीए को मजबूत समर्थन देकर विकास की उम्मीद जताई है। विपक्ष को आत्मावलोकन कर यह समझना चाहिए कि जनता ने उसपर भरोसा क्यों नहीं किया।
स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि हार की हताशा से बाहर निकल कर विपक्ष को विधानमंडल सत्र में सकारात्मक भूमिका का निर्वाह करना चाहिए। विपक्ष हार के बाद भी पुरानी मानसिकता से बाहर नहीं निकल रहा है। एनडीए सरकार की प्राथमिकता बिहार का चतुर्दिक विकास है। विगत जनादेश का स्पष्ट संकेत भी यही है। श्री पांडेय ने कहा कि हाल में ही सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता ने एनडीए को अपार समर्थन देकर एक मजबूत और स्थिर सरकार के गठन का सुअवसर दिया है। एनडीए को मिली शानदार सफलता एक तरह से बिहार के 14 करोड़ लोगों की अपेक्षा और आकांक्षा की जीत है।
बिहार के लोगों ने केंद्र और राज्य सरकार की विकासात्मक नीतियों और सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र पर अपना भरोसा जताया है। जनाकांक्षा को सम्मान देना विपक्ष का भी दायित्व है। विपक्ष को आत्मावलोकन जरूर करना चाहिए कि जनता ने उसपर भरोसा क्यों नहीं किया? श्री पांडेय ने कहा कि विगत के चुनाव परिणामों से विपक्ष को सबक लेने की भी जरूरत है। केवल नकारात्मक और अनर्गल आरोपों से जनता को भ्रमित करने की उसकी कोशिश सफल नहीं हो सकती है। ऐसे में विपक्ष को जनभावना का सम्मान करना चाहिए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




