राज्य की विधि-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी : अरुण

राज्य की विधि-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी : अरुण

संक्षेप:

राजद प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने एनडीए सरकार पर आरोप लगाया कि राज्य में अपराध बढ़ रहा है और सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है। पटना में हत्याएं बढ़ रही हैं, जहां इस वर्ष 116 हत्याएं हुई हैं।...

Sep 11, 2025 08:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

प्रदेश राजद प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने आरोप लगाया है कि एनडीए सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है। गुरुवार को जारी बयान में राजद प्रवक्ता ने कहा कि अन्य शहरों की कौन कहे, राजधानी पटना में भी अपराधी बेखौफ होकर खौफनाक हत्याओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है मानों राज्य में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। राज्य की विधि-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार इस वर्ष जनवरी से जून के बीच बिहार में 1,379 हत्या हुई है। इसमें पटना में 116 हत्याएं हुई हैं। इन घटनाओं से साफ है कि अपराधियों के सामने पुलिस-प्रशासन पंगु बन चुका है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।