Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar s Innovative Complaint Redressal and Digital Transformation Praised by Union Minister Jitendra Singh
बिहार का शिकायत निवारण देश में अनुकरणीय : जितेंद्र

बिहार का शिकायत निवारण देश में अनुकरणीय : जितेंद्र

संक्षेप:

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बिहार सरकार की शिकायत निवारण प्रणाली और डिजिटल परिवर्तन की सराहना की। उन्होंने जिलाधिकारियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया और सम्मेलन में बिहार की विकास यात्रा के...

Thu, 11 Sep 2025 08:21 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

केंद्रीय कार्मिक एवं पेंशन मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बिहार सरकार और उसके अधिकारियों की सराहना की। साथ ही कहा कि राज्य की नवाचारी पहल विशेषकर शिकायत निवारण और डिजिटल परिवर्तन देशभर में अनुकरणीय है। उन्होंने डीएम की भूमिका को भारत की प्रशासनिक रीढ़ बताया और उनके योगदान की सराहना की। डॉ. सिंह गुरुवार को भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी), बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी और सामान्य प्रशासन विभाग के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। जिलों के समग्र विकास विषय पर आयोजित सम्मेलन में देशभर से 200 से अधिक प्रतिनिधियों, जिलाधिकारी, नीति निर्माता, नवाचारकर्ता और संस्थागत प्रमुख शामिल हुए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के परिवर्तन की यात्रा को साझा कर कहा कि एक मरीन ड्राइव के सपने से शुरुआत हुई थी, आज हम तीन और मरीन ड्राइव बना रहे हैं। हमने सड़क निर्माण में रूढ़ियों को तोड़ा है। डीएआरपीजी की संयुक्त सचिव सरिता चौहान ने उत्तर प्रदेश और बिहार की नागरिक-केंद्रित पहल को रेखांकित किया। बिहार सरकार में नवाचार की अध्यक्षता सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर ने की। इस सत्र में नालंदा, बेगूसराय और गयाजी के डीएम ने जिलास्तर पर लागू नवाचारी योजनाओं को पेश किया। विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की सचिव डॉ. प्रतिमा ने बिहार की शिकायत निवारण प्रणाली पर विस्तृत जानकारी दी।