Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar s Industrial Revolution Minister Calls for Data Science Utilization in Development
बिहार में औद्योगिक क्रांति की दिशा में काम करें अधिकारी : बिजेंद्र यादव

बिहार में औद्योगिक क्रांति की दिशा में काम करें अधिकारी : बिजेंद्र यादव

संक्षेप:

योजना एवं विकास मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बिहार में औद्योगिक क्रांति लाने का आह्वान किया है। उन्होंने डेटा विज्ञान के महत्व पर जोर दिया और कहा कि इसे बिहार के सतत विकास के लिए उपयोग किया जाना चाहिए। कार्यशाला में अधिकारियों ने रिपोर्ट लेखन और डेटा विश्लेषण के तरीकों पर चर्चा की।

Jan 13, 2026 09:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

योजना एवं विकास मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बिहार की अनुकूल स्थिति का लाभ उठाते हुए अधिकारियों से यहां औद्योगिक क्रांति लाने का आह्वान किया है। वे मंगलवार को पटना स्थित आद्री (एशियन डेवलपमेंट रिसर्च इंस्टीच्यूट) में बिहार सरकार के अधिकारियों के लिए आयोजित एक-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। श्री यादव ने कहा कि आधुनिक विश्व में सभी तरह की प्रगति के लिए डेटा विज्ञान का जोर-शोर से उपयोग किया जा रहा है। उम्मीद है कि योजना एवं विकास विभाग भी बिहार के सतत विकास के लिए डेटा एनालिटिक्स संसाधनों से लैस एक समेकित दृष्टि विकसित करेगा। कार्यशाला में योजना एवं विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ. एन विजय लक्ष्मी ने निराशा जताई कि सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की प्राप्ति के संदर्भ में बिहार में पर्याप्त जानकारी अभी तक नहीं हो पाया है, जबकि योजना विभाग एसडीजी तक पहुंचने के लिए नोडल विभाग है।

उन्होंने कहा कि केवल प्रभावी रिपोर्ट लेखन के माध्यम से ही वास्तविक सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रभावी रिपोर्ट लिखने के लिए विभिन्न सरकारी विभागों से आंकड़ों का संकलन करके उसका सही विश्लेषण करना पड़ता है। फिर विश्लेषण को नीति निर्माण के लिए उपयोग में लाया जाता है। इससे पूर्व आद्री की सदस्य-सचिव डॉ. अश्मिता गुप्ता एवं अन्य फैकल्टी सदस्यों ने सरकारी अधिकारियों के लिए पांच इंटरएक्टिव प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए। इन सत्रों में विभिन्न प्रकार की रिपोर्टों के लिए अलग-अलग विधियों पर चर्चा की गई। सत्रों में डेटा संग्रह, विश्लेषण, जीआईएस मैपिंग, डिजिटल टूल्स का निर्माण तथा डेटा के नैतिक उपयोग जैसे विषय शामिल थे। इस कार्यक्रम में कुल 45 प्रतिभागियों ने भाग लिया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दीपक कुमार ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;