ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाराष्ट्रमंडल सम्मेलन से बिहार की छवि निखरी : विजय

राष्ट्रमंडल सम्मेलन से बिहार की छवि निखरी : विजय

विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने कहा कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के सम्मेलन से बिहार की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निखरी है। इसके माध्यम से देश-विदेश के लोगों को बिहार को निकट से देखने का अवसर...

राष्ट्रमंडल सम्मेलन से बिहार की छवि निखरी : विजय
हिन्दुस्तान टीम,पटनाMon, 26 Feb 2018 05:35 PM
ऐप पर पढ़ें

विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने कहा कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के सम्मेलन से बिहार की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निखरी है। इसके माध्यम से देश-विदेश के लोगों को बिहार को निकट से देखने का अवसर मिला।

विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन सोमवार को सदन को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि भारत प्रक्षेत्र के किसी भी सम्मेलन में अब तक इतनी अंतरराष्ट्रीय भागीदारी नहीं हुई थी। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने विश्वास मत प्रस्ताव को लेकर कार्यसंचालन नियमावली में हुए संशोधन को उचित ठहराया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की कार्यकारिणी की अध्यक्ष एमीलिया लिफाका और महासचिव अकबर खान ने नागरिक समाज के साथ संवाद और कई गोष्ठियों के आयोजन की सराहना की। अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को इसमें सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें