तेजस्वी का बिहार को गरीब बताना शर्मनाक: उमेश
Newswrap हिन्दुस्तान, पटना
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने तेजस्वी यादव के केरल में चुनाव प्रचार के दौरान बिहार को गरीब बताने की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह बिहारवासियों की छवि को ठेस पहुंचाने वाला है और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि तेजस्वी यादव सत्ता की राजनीति के लिए ऐसे लोगों के साथ खड़े होते हैं।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि तेजस्वी यादव द्वारा केरलम् में चुनाव प्रचार के दौरान बिहार को गरीब राज्य बताना घोर आपत्तिजनक और निंदनीय है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सत्ता की राजनीति के लिए तेजस्वी यादव लगातार बिहार और बिहारवासियों की छवि को ठेस पहुंचाने वाले लोगों के साथ खड़े नजर आते हैं। बिहार चुनाव प्रचार के दौरान भी बिहार का अपमान करने वाले डीएमके नेताओं के साथ मंच साझा किया गया और अब केरल चुनाव में 14 करोड़ बिहारवासियों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने का काम किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


