नीतीश की परंपरा, सम्राट का संकल्प: नवल
Newswrap हिन्दुस्तान, पटना
जदयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी नीतीश कुमार के सुशासन के सिद्धांत को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। सरकार अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कदम उठा रही है, जबकि विपक्ष भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है। जनता स्थिर प्रशासन का अनुभव कर रही है।

जदयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा है कि नीतीश कुमार द्वारा स्थापित सुशासन और कानून के राज की गौरवशाली परंपरा को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दृढ़ संकल्प के साथ नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं। सरकार कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने, अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा आम लोगों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल कायम करने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। विपक्ष भले ही भ्रम फैलाने की कोशिश करे, लेकिन जमीन पर जनता कानून के राज और स्थिर प्रशासन का फर्क साफ महसूस कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


