Bihar s Float to Feature in Republic Day Parade After 8 Years Themes of Water Life and Chhath गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी बिहार की झांकी, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar s Float to Feature in Republic Day Parade After 8 Years Themes of Water Life and Chhath

गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी बिहार की झांकी

आठ वर्षों के बाद, बिहार की झांकी गणतंत्र दिवस परेड में दिखाई देगी। बिहार की जल जीवन हरियाली और छठ की झांकी को केन्द्र सरकार ने पसंद किया है। औपचारिक मंजूरी का इंतजार है, लेकिन जांच में बिहार की झांकी...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाThu, 26 Dec 2024 05:47 PM
share Share
Follow Us on
गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी बिहार की झांकी

आठ वर्षों के बाद दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में बिहार की झांकी भी दिखेगी। वहां कर्तव्य पथ से बिहार की जल जीवन हरियाली और छठ की झांकी पूरा देश देखेगा। झांकी को लेकर बिहार ने अंतिम बाधा पार कर ली है। केन्द्र सरकार ने बिहार की झांकी को लेकर सकारात्मक संदेश दिये हैं। बताया जाता है कि बिहार की दो थीम को केन्द्र सरकार ने पसंद किया है। कैबिनेट विभाग के सूत्रों के अनुसार बिहार को जल जीवन, हरियाली और छठ वाले थीम पर झांकी दिखाने की अनुमति मिल सकती है। हालांकि केन्द्र सरकार ने इसकी औपचारिक मंजूरी नहीं दी है। जांच परिणाम और चयन की औपचारिक घोषणा ही शेष है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो गुरुवार को बिहार को इसकी आधिकारिक सूचना भेज दी जाएगी। पिछले दिनों जांच के क्रम में कुछ राज्यों की झांकियों को खारिज किया गया था। इसमें बिहार शामिल नहीं है। बिहार के साथ 15 राज्यों की झांकियों को भी मंजूरी मिली है। उधर, सूचना एवं जन संपर्क विभाग आगे की तैयारी में जुट गया है।

इसके पहले वर्ष 2016 में बिहार की झांकी दिल्ली के गणतंत्र दिवस परेड में शामिल की गयी थी और उसका प्रदर्शन किया गया था। इस वर्ष बिहार की दोनों थीम को चयनकर्ताओं की सराहना मिली और उसे पसंद किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।