
नीतीश कुमार का एक-एक वादा पूरा होगा : बिजेंद्र
वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार में अब कोई चारा और बालू घोटाला नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बजट को तीन लाख करोड़ से अधिक बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि ईमानदारी और ज्ञान से बजट में सुधार संभव है। विधानसभा में द्वितीय अनुपूरक बजट 91 हजार 717 करोड़ का स्वीकृत किया गया।
वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा है कि बिहार में अब कोई चारा घोटाला और बालू घोटाला नहीं होता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ज्ञान, विज्ञान और ईमान से बिहार के बजट को तीन लाख करोड़ से अधिक बढ़ाया है। आर्थिक स्थिति काफी सुधरी है। मुख्यमंत्री ने जो वादा किया है, एक-एक को हमलोग पूरा करेंगे। यह गारंटी है। वित्त मंत्री विधानसभा और विधानपरिषद में शुक्रवार को द्वितीय अनुपूरक बजट के स्वीकृति प्रस्ताव के पहले अपनी बात रख रहे थे। विधासभा में 91 हजार 717 करोड़ का द्वितीय अनुपूरक बजट स्वीकृति हुआ। इससे पहले वित्त मंत्री ने कहा कि एक समय था, बिहार का बंटवारा हुआ तो भाषण होता था कि यहां लालू, आलू और बालू बच गया, बिहार क्या खाएगा? 25 हजार का बिहार का बजट था।
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बजट बढ़ा। उन्होंने कहा कि आदमी में ईमान हो, चरित्र हो और ज्ञान हो तो पैसे की कमी नहीं होती है। जनता से पैसे लेकर जनता में ही खर्च किया जाता है। ईमान का संकट नीतीश कुमार में नहीं है। इसलिए पैसा का प्रबंध भी होगा। आज देश में जीएसटी लागू हो गई है। बिहार उपभोक्ता राज्य है, जितना ज्यादा यहां बिक्री होगी, राज्य के खजाने में उतने अधिक पैसे आएंगे। इसके अलावा बेहतर प्रबंधन करके और भी अधिक पैसे जुटाएंगे। इन विभागों को अधिक राशि मिली ग्रामीण विकास : 24,050 करोड़ वित्त : 23,741 करोड़ शिक्षा : 15,725 करोड़ स्वास्थ्य : 3088 करोड़ ऊर्जा : 7264 करोड़ समाज कल्याण : 5263 करोड़ नगर एवं आवास: 2345 करोड़ ग्रामीण कार्य : 1390 करोड़ पथ निर्माण : 1261 करोड़ पंचायती राज : 1244 करोड़ जल संसाधन : 1115 करोड़ भवन निर्माण : 784 करोड़ (नोट: राशि रुपये में)

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




