बिहार के तीन दार्शनिक स्थलों को मिला विश्वकर्मा अवार्ड

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

बिहार के बापू टावर और बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय को 17वें सीआईडीसी विश्वकर्मा अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यह पुरस्कार नई दिल्ली में दिया। यह सम्मान बिहार के लिए गर्व का विषय है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में इन परियोजनाओं की सफलता को दर्शाता है।

बिहार के तीन दार्शनिक स्थलों को मिला विश्वकर्मा अवार्ड

बिहार के तीन दार्शनिक स्थलों को राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी पहचान मिली है। उनमें बापू टावर और बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप (वैशाली) को प्रतिष्ठित 17वें सीआईडीसी विश्वकर्मा अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के हाथों भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने प्राप्त किया। दोनों परियोजनाओं को बेस्ट कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट श्रेणी में विश्वकर्मा अवॉर्ड मिला है। मौके पर भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने कहा कि यह सम्मान बिहार के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व और विभाग की पूरी टीम की अटूट प्रतिबद्धता का परिणाम है।

दोनों प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री की परिकल्पना के अनुसार उनके सतत मार्गदर्शन में भवन निर्माण विभाग की ओर से क्रियान्वित किया गया है। दोनों प्रोजेक्ट से जुड़े सभी अभियंताओं, वास्तुविद् और एजेंसी को बधाई दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।