बिहार से होकर एक और राजधानी एक्सप्रेस गुजरेगी
रेलवे ने बिहार को आइजोल से आनंद विहार तक नई राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी है। यह ट्रेन भागलपुर और पटना होते हुए चलेगी। इसका उद्घाटन शनिवार को होगा और नियमित रूप से 19 सितंबर से चलेगी। यह ट्रेन...

रेलवे ने बिहार को एक और नई राजधानी एक्सप्रेस का तोहफा दिया है। यह ट्रेन आइजोल के सायरंग स्टेशन से भागलपुर-पटना होते हुए आनंद विहार तक चलेगी। इसका उद्घाटन शनिवार को होगा, जबकि नियमित तौर पर इसका परिचालन 19 सितंबर से होगा। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि मिजोरम की राजधानी आइजोल से दिल्ली के लिए गुवाहाटी-मालदा टाउन-भागलपुर-किउल-पटना-डीडीयू-कानपुर सेंट्रल के रास्ते सायरंग और आनंद विहार के बीच नई राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है। 02057 सायरंग-आनंद विहार उद्घाटन के बाद शनिवार को सायरंग से 10 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए रविवार को 13.55 बजे भागलपुर, 14.55 बजे जमालपुर, 17.50 बजे पटना जं. और 21.20 बजे डीडीयू रुकते हुए सोमवार को 07.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
20507 सायरंग-आनंद विहार राजधानी एक्सप्रेस 19 सितंबर से प्रत्येक शुक्रवार को सायरंग से 16.30 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए शनिवार को 18.10 बजे भागलपुर, 22 बजे पटना जं. और रविवार को 01.20 बजे डीडीयू रुकते हुए 10.50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में 20508 आनंद विहार-सायरंग राजधानी एक्सप्रेस 21 सितंबर से प्रत्येक रविवार को आनंद विहार से 19.50 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए सोमवार को 04.35 बजे डीडीयू, 08 बजे पटना जं. और 12.25 बजे भागलपुर रुकते हुए मंगलवार को 15.15 बजे सायरंग पहुंचेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




