Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar Public Service Commission Announces Three-Phase Exam for Assistant Education Development Officer
बीपीएससी: एईडीओ की परीक्षा 10 जनवरी से तीन चरणों में होगी

बीपीएससी: एईडीओ की परीक्षा 10 जनवरी से तीन चरणों में होगी

संक्षेप:

बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एईडीओ) की परीक्षा तीन चरणों में आयोजित करने का निर्णय लिया है। पहले चरण की परीक्षा 10-11 जनवरी 2026, दूसरे चरण की 12-13 जनवरी, और तीसरे चरण की 15-16 जनवरी को होगी। आवेदन की प्रक्रिया 5 से 12 दिसंबर तक फिर से खोली जाएगी।

Dec 04, 2025 06:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एईडीओ) की परीक्षा को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने से परीक्षा तीन चरणों में कराने का निर्णय लिया गया है। इसकी अधिकारिक सूचना आयोग ने वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है। आयोग के अनुसार पहले चरण की परीक्षा 10 एवं 11 जनवरी 2026 को होगी। वहीं दूसरे चरण की परीक्षा 12 एवं 13 जनवरी को जबकि तीसरे चरण की परीक्षा 15 एवं 16 जनवरी 2026 को संभावित है। परीक्षा तिथियों को चरणबद्ध तरीके से आयोजित करने का निर्णय अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या और परीक्षा केंद्रों पर बेहतर प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस परीक्षा के माध्यम से 935 पदों पर नियुक्ति होगी। आवेदनों की संख्या 9 लाख 80 हजार के आसपास है। उत्तर-पत्रिकाओं का मूल्यांकन एक समान मानक से होगा आयोग ने जानकारी दी है कि तीनों चरणों की उत्तर-पत्रिकाओं का मूल्यांकन एक समान मानक के तहत किया जाएगा। विभिन्न चरणों में अलग-अलग तिथियों पर हुई परीक्षाओं के अंकों में संतुलन बनाकर निष्पक्ष तरीके से परिणाम घोषित किया जाएगा, ताकि किसी भी अभ्यर्थी को किसी चरण में परीक्षा देने के कारण लाभ या हानि न हो। इसके लिए इक्विपरसेंटाइल इक्वेटिंग तकनीक के माध्यम से इक्वेलाइजेशन ऑफ स्कोर की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। नए अभ्यर्थियों को आवेदन का फिर से मौका आयोग ने ऐसे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है जो अब तक ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सके हैं। आवेदन पोर्टल एक बार फिर खोला जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी पांच से 12 दिसंबर के बीच पुनः ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह अवसर विशेष रूप से उन उम्मीदवारों के लिए है, जो किसी कारणवश पूर्व निर्धारित तिथि तक आवेदन नहीं कर पाए थे। हालांकि, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों के संबंध में आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि पूर्व में प्रकाशित विज्ञापन के अनुसार ही 26 सितंबर 2025 तक की योग्यता मान्य होगी। यानी आवेदन की नई तिथि बढ़ने के बावजूद शैक्षणिक अर्हता की कट-ऑफ तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। विज्ञापन की अन्य सभी शर्तें पूर्ववत लागू रहेंगी। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही आवेदन करें और समयसीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करें, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके।