Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar Public Service Commission Announces Assistant Branch Officer Exam and Other Vacancies
बीपीएससी सहायक प्रशाखा पदाधिकारी परीक्षा 27 फरवरी को संभावित

बीपीएससी सहायक प्रशाखा पदाधिकारी परीक्षा 27 फरवरी को संभावित

संक्षेप:

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने सहायक प्रशाखा पदाधिकारी परीक्षा के लिए विज्ञापन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन 12 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक होंगे। मुख्य परीक्षा 27 फरवरी 2026 को संभावित है। इसके अलावा, आशुलिपिक के 15 पदों के लिए भी आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी से शुरू होगी।

Jan 09, 2026 10:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (मुख्य) प्रतियोगिता परीक्षा के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 जनवरी 2026 से शुरू होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। आयोग के अनुसार मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा 27 फरवरी 2026 को संभावित है। आवेदन से संबंधित विस्तृत सूचना एवं दिशा-निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध हैं। सहायक संग्रहालयाध्यक्षों का साक्षात्कार कार्यक्रम स्थगित पटना, वरीय संवाददाता। बिहार लोक सेवा आयोग ने कला संस्कृति एवं युवा विभाग के अंतर्गत सहायक संग्रहालयाध्यक्ष, शोध एवं प्रकाशन पदाधिकारी और सहायक निदेशक के पद पर नियुक्ति के लिए वस्तुनिष्ट प्रतियोगिता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का 16 जनवरी को होने वाला साक्षात्कार स्थगित कर दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अधिक जानकारी आयोग के वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। बीपीएससी ने आशुलिपिक के 15 पदों के लिए निकाली रिक्तियां पटना, वरीय संवाददाता। बिहार लोक सेवा आयोग ने आशुलिपिक के 15 रिक्त पदों के लिए रिक्तियां निकाली है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 12 जनवरी से शुरू हो जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 2 फरवरी तक है। अभ्यर्थी इस रिक्ति से संबंधित अधिक जानकारी के आयोग के वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। इन 15 सीटों में तीन सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। परीक्षा पैटर्न से लेकर तरह की जानकारी आयोग ने विस्तार से वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।