आवेदन करने के लिए अंतिम समय का इंतजार न करें अभ्यर्थी : बीपीएससी

Mar 09, 2026 09:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

बिहार लोक सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि अंतिम तिथि के दिन आवेदन करने से बचें। आयोग ने कहा है कि ओटीआर और प्रोफाइल पहले से तैयार रखें। अभी न्यायिक सेवा और एपीओ के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 और 20 मार्च है। तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय से पहले आवेदन करें।

आवेदन करने के लिए अंतिम समय का इंतजार न करें अभ्यर्थी : बीपीएससी

बिहार लोक सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों से कहा है कि किसी भी परीक्षा की अंतिम तिथि में आवेदन करने से बचें। निर्धारित तिथि के पहले ही आवेदन करें। आयोग ने अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के लिए महत्वपूर्ण सलाह जारी किए हैं। आयोग ने कहा है कि परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाता है, ताकि इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन करने में कोई परेशानी न हो। आयोग ने कहा कि अक्सर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अंतिम दिनों में आवेदन करने का प्रयास करते हैं, जिससे तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बीपीएससी ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) और प्रोफाइल पहले से तैयार रखें व आवश्यक दस्तावेज और प्रमाणपत्र भी पहले से अपलोड करने के लिए तैयार रखें, ताकि आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की देरी न हो।आयोग

ने यह भी बताया कि ओटीआर और प्रोफाइल बनाने से संबंधित वीडियो आयोग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पहले से उपलब्ध है, जिन्हें देख अभ्यर्थी प्रक्रिया को आसानी से समझ सकते हैं। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवेदन की अंतिम तिथि के दिन सर्वर धीमा होने, अस्थायी रूप से वेबसाइट बंद होने, शुल्क भुगतान में बैंकिंग प्रक्रिया से संबंधित बाधा या बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसे कारणों को तिथि बढ़ाने का आधार नहीं माना जाएगा। इसलिए अभ्यर्थी जिम्मेदारी के साथ समय से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।अभी न्यायिक सेवा और एपीओ के लिए कर सकते हैं आवेदन :बीपीएससी की ओर से अभी 33वीं न्यायिक सेवा परीक्षा 2026 के माध्यम से सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के 173 पदों के लिए उम्मीदवार 18 मार्च तक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 300 सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) पदों के लिए 20 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।