होम्योपैथिक कॉलेज में सहायक प्राध्यापक के 18 पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन 27 से

May 06, 2026 09:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

बिहार लोक सेवा आयोग ने मुजफ्फरपुर के राजकीय आरबीटीएस होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में सहायक प्राध्यापक के 18 पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन की तिथि 27 मई से 6 जून 2026 निर्धारित की है। अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।

होम्योपैथिक कॉलेज में सहायक प्राध्यापक के 18 पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन 27 से

बिहार लोक सेवा आयोग ने राजकीय आरबीटीएस होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मुजफ्फरपुर में सहायक प्राध्यापक के 18 पदों पर नियुक्ति के लिए दस्तावेज सत्यापन की तिथि घोषित कर दी है। आयोग की आवश्यक सूचना के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग, बिहार के अंतर्गत विभिन्न विभागों में सहायक प्राध्यापक के इन पदों के लिए विज्ञापन संख्या 68/2025 से 78/2025 जारी किए गए थे। इन विज्ञापनों के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन 27 मई से 6 जून 2026 तक किया जाएगा। विस्तृत दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम एवं दिशा-निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे वेबसाइट पर दिए गए दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम में उल्लेखित आवश्यक दिशा-निर्देशों का अपने स्तर से अनुपालन सुनिश्चित करें।

तय तिथि पर मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।