नीतीश कुछ लोगों के दबाव में राज्यसभा जा रहे: सुधाकर

Mar 05, 2026 06:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

राजद सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना उनका निजी निर्णय हो सकता है, लेकिन इसमें कुछ लोगों का दबाव भी शामिल है। उन्होंने नीतीश की नीतियों पर असहमति जताते हुए कहा कि इससे बिहार की जनता को नुकसान हुआ है, फिर भी उनके प्रति व्यक्तिगत संवेदना बनी हुई है।

नीतीश कुछ लोगों के दबाव में राज्यसभा जा रहे: सुधाकर

राजद सांसद सुधाकर सिंह ने कहा है कि सीएम नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना उनका निजी निर्णय हो सकता है, लेकिन बिहार की राजनीति को करीब से देखने वाला हर व्यक्ति समझ रहा है कि आज जो कुछ हो रहा है, उसमें केवल व्यक्तिगत इच्छा नहीं बल्कि कुछ लोगों का दबाव भी शामिल है। गुरुवार को जारी बयान में सुधाकर ने कहा कि राजनीति में अक्सर ऐसा होता है कि जिस व्यक्ति ने एक दौर में व्यवस्था बनाई होती है, वही व्यक्ति अंत में उसी व्यवस्था का शिकार बन जाता है। बिहार के विकास के मुद्दे पर मेरा नीतीश कुमार से मतभेद हमेशा रहा है।

उनकी कई नीतियों का मैंने खुलकर विरोध किया है, क्योंकि मुझे लगता है कि उन फैसलों का खामियाजा बिहार की जनता, खासकर किसानों और युवाओं को भुगतना पड़ा है। लेकिन राजनीतिक असहमति के बावजूद उनके प्रति मेरी व्यक्तिगत संवेदना हमेशा रही है। मैंने कई बार सार्वजनिक मंचों से कहा है कि जब हम दिल्ली में रहते थे तो नीतीश कुमार हमारे लिए लोकल गार्डियन थे। इसलिए आज जब उनके राजनीतिक जीवन के इस मोड़ को देखता हूं तो मन में कई तरह के भाव आते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।