
राहुल-तेजस्वी के बीच यात्राओं की स्पर्धा : प्रभाकर
भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने कहा कि तेजस्वी यादव की अधिकार यात्रा बिहार की राजनीति पर कोई प्रभाव नहीं डालेगी। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता महागठबंधन को फिर से पराजित करने के लिए तैयार है और...
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने कहा है कि तेजस्वी यादव अधिकार यात्रा निकालें या भ्रष्टाचार यात्रा, इससे बिहार की सियासत पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। बिहार की जनता मन बना चुकी है कि महागठबंधन को फिर करारी शिकस्त देनी है। श्री मिश्र ने कहा कि दरअसल राहुल और तेजस्वी के बीच यात्रा निकालने की स्पर्धा चल रही है। यात्राओं की स्पर्धा में राहुल गांधी को पछाड़ने के लिए ही तेजस्वी यादव बिहार अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। पर यह तय है कि तेजस्वी की यह यात्रा पूरी तरह फ्लॉप होगी, क्योंकि जनता के बीच तेजस्वी के खिलाफ गहरा आक्रोश है।

दरअसल, तेजस्वी ने बिहार की जनता को अपने झूठ से सिर्फ गुमराह किया है। नौकरी और रोजगार के नाम पर, वोटर लिस्ट से नामकाटे जाने को लेकर कई झूठ बोला है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




