Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar Police Targets Social Media Abusers Arrest Orders Issued for 24 Offenders
बिहार में सोशल मीडिया पर सख्ती, दो दर्जन आरोपित पहचान में; होगी बड़ी कार्रवाई

बिहार में सोशल मीडिया पर सख्ती, दो दर्जन आरोपित पहचान में; होगी बड़ी कार्रवाई

संक्षेप:

बिहार में सोशल मीडिया का बार-बार दुरुपयोग करने वाले आरोपितों की पहचान की जा रही है। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने दो दर्जन आरोपितों को चिह्नित किया है और उनकी गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान दर्ज किए गए गंभीर मामलों की तेज़ी से जांच की जा रही है।

Dec 05, 2025 12:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार में अब सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल करने वालों की खैर नहीं है। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने ऐसे करीब दो दर्जन लोगों को चिह्नित किया है, जो बार-बार आपत्तिजनक पोस्ट कर रहे थे, और इनकी जल्द गिरफ्तारी के निर्देश संबंधित जिलों के एसपी को दिए गए हैं। यह कार्रवाई गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर मानहानि करने वाले और सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाले यूजरों पर सख्ती बढ़ाने के लिए की जा रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, इस साल 1 अप्रैल से 11 नवंबर तक सोशल मीडिया सेल को 584 शिकायतें मिली हैं। इनमें से सबसे ज्यादा मामले विधानसभा चुनाव के दौरान सामने आए, जब आचार संहिता लागू होने के बाद कुल 225 शिकायतें दर्ज हुईं। इन मामलों में 77 प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई हैं, और विवादित सामग्री वाले 93 पोस्ट को आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है।

इसके अलावा, 126 सोशल मीडिया आईडी को नोटिस भी भेजा गया था। ईओयू के एडीजी नैय्यर हसनैन खान ने साफ कर दिया है कि सोशल मीडिया पर किसी की मानहानि करने या गाली-गलौज करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और चिह्नित लोगों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। चुनाव के दौरान दर्ज गंभीर मामलों की जांच भी तेजी से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।