महाशिवरात्रि पर राज्यभर में अलर्ट
बिहार पुलिस मुख्यालय ने महाशिवरात्रि पर्व के लिए राज्यभर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सभी जिलों को अलर्ट किया गया है और प्रमुख शिव मंदिरों पर विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है। पुलिस बलों की पर्याप्त तैनाती की गई है, और सीसीटीवी निगरानी का भी प्रावधान किया गया है।

बिहार पुलिस मुख्यालय ने महाशिवरात्रि पर्व को लेकर राज्यभर में विधि व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये हैं। रविवार को मनाये जा रहे इस पर्व को लेकर मुख्यालय ने भी सभी जिलों को अलर्ट किया और अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। पटना शहर और मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर समेत सभी प्रमुख शिव मंदिरों और पूजा स्थलों पर विशेष चौकसी बरतने को कहा गया है। मुख्यालय ने पत्र जारी कर कहा है कि राज्य भर में शिवालयों और शिव मंदिरों की सीसीटीवी से निगरानी रखी जाए। पर्याप्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है। सादे लिबास में भी पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड को भी अलर्ट रहने को कहा गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



