राज्य के 400 माफिया की संपत्ति जब्त होगी : सम्राट

Nov 25, 2025 06:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार में संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। 400 माफियाओं की पहचान की गई है जिनकी संपत्तियां जब्त की जाएंगी। गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सोशल मीडिया पर गाली-गलौज बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्कूल-कॉलेजों के पास एंटी रोमियो स्क्वायड तैनात किया जाएगा।

राज्य के 400 माफिया की संपत्ति जब्त होगी : सम्राट

राज्य में संगठित अपराध से जुड़े माफिया के खिलाफ पुलिस सख्त रहेगी। इनमें बालू, शराब से लेकर जमीन माफिया तक शामिल हैं। ऐसे 400 माफियाओं को चिह्नित कर लिया गया है, जिनकी संपत्ति जब्त की जाएगी। इनमें न्यायालय से दो पर कार्रवाई की मंजूरी भी मिल चुकी है। मंगलवार को नवनियुक्त गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने सरदार पटेल भवन स्थित गृह विभाग मुख्यालय में कार्यभार संभालने के बाद इसकी घोषणा की। सोशल मीडिया पर किसी को भी गाली देने वालों पर कार्रवाई होगी सोशल मीडिया पर गाली-गलौज अब बर्दाश्त नहीं होगी। ऐसे किसी भी शख्स पर बिहार पुलिस कार्रवाई करेगी। गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में जिस सुशासन की स्थापना की और उसे आगे बढ़ाया, उसे ही आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने सुशासन, माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई और स्पीडी ट्रायल को अपनी तीन मुख्य प्राथमिकताएं बताई। श्री चौधरी ने कहा कि जेल के अंदर से होने वाले अपराधों को लेकर भी सरकार गंभीर है। जेल में कैदियों के खाने को लेकर बेहतर सरकारी व्यवस्था है। ऐसे में बाहर से खाना ले जाने पर रोक लगेगी। डॉक्टर की सहमति पर ही इसकी मंजूरी मिलेगी। इसमें गड़बड़ी पर कार्रवाई होगी। पता लगाया जायेगा कि जेल के अंदर किस तरह मोबाइल पहुंच रहा है। स्कूल-कॉलेजों के आस पास तैनात होगा एंटी रोमियो स्क्वायड गृह मंत्री ने बताया कि स्कूल-कॉलेजों के आसपास छेड़छाड़ की किसी भी घटना को रोकने के लिए पिंक मोबाइल यूनिट की तैनाती होगी। यह एंटी रोमियो स्क्वायड खास कर स्कूल-कॉलेज खुलने और बंद होने के समय ऐसे तत्वों पर नजर रखेगा और कड़ी कार्रवाई करेगा। दो घंटे तक पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक इससे पहले उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री ने दोपहर 12.15 बजे कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने करीब दो घंटे तक गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव, डीजीपी विनय कुमार, जेल आईजी प्रणव कुमार सहित गृह विभाग एवं बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में अधिकारियों ने विभिन्न अपराध से जुड़े आंकड़ों की प्रस्तुति दी। गृह मंत्री ने बिहार पुलिस की कार्यप्रणाली को बेहतर ढंग से समझने के लिए कई पूर्व डीजीपी को आमंत्रित किया था। पूर्व डीजीपी नीलमणि, डीएन गौतम, केएस द्विवेदी, गुप्तेश्वर पांडेय, आलोक राज ने अपने अनुभव बताए। इससे पहले पुलिस मुख्यालय में प्रवेश पर उनको गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।