
पंचायत भवन निर्माण की गुणवत्ता की जांच हो : मुखिया संघ
बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ ने पंचायत सरकार भवन निर्माण योजना में गड़बड़ी और गुणवत्ता की कमी का आरोप लगाया है। महासंघ के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय ने कहा कि ठेकेदारों और अधिकारियों की मिलीभगत से...
बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ ने पंचायत सरकार भवन निर्माण योजना में गड़बड़ी और खराब गुणवत्ता का आरोप लगाया है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय ने गुरुवार को कहा कि ठेकेदारों और अधिकारियों की मिलीभगत पंचायत सरकार भवन के निर्माण की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। पंचायत सरकार भवन निर्माण गुणवत्ता की जांच हो। निर्माण कार्य डीपीआर के अनुरूप नहीं हो रहा है। मुखिया संघ ने भवन निर्माण विभाग और योजना विकास विभाग के सचिव को पत्र लिखकर जांच करने की मांग की। संघ का आरोप है कि पटना, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण जिलों में पंचायत भवन के निर्माण की स्थिति बहुत ही खराब है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




