बिहार और बिहारवासियों से तेजस्वी यादव को कोई मतलब नहीं : नित्यानंद

Dec 06, 2025 06:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर आरोप लगाया कि वह विधानसभा सत्र से गायब रहे हैं और बिहार को छोड़कर चले गए हैं। उन्होंने कहा कि बिहारवासियों का तेजस्वी यादव पर विश्वास उठ गया है। इसके अलावा, उन्होंने बाबर के नाम पर मस्जिद बनाने की आलोचना की।

बिहार और बिहारवासियों से तेजस्वी यादव को कोई मतलब नहीं : नित्यानंद

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विधानसभा सत्र से गायब रहे। राज्य छोड़कर नदारद होना, यह बताता है कि बिहार और बिहारवासियों को उनको ना कोई लगाव है ना मतलब। न ही आगे रहने वाला है। बिहार की जनता सब देख रही है। श्री राय शनिवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी तेजस्वी यादव बिहार छोड़कर कहीं चले गये थे। कई बार तो ऐसा हुआ है कि बिहार बाढ़ से घिरा हो और उस समय भी तेजस्वी यादव राज्य छोड़कर चले जाते हैं।

दरअसल, बिहारियों पर से तेजस्वी यादव का भरोसा उठ गया है। वहीं, बिहारवासियों का महागठबंधन और तेजस्वी यादव पर विश्वास नहीं है। मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर भारत के भविष्य के लिए संविधान में सारे वैसी भावनाओं को समाहित किया जो आज देश में समानता का अधिकार समेत लोगों के जीवन में खुशियां लाने के लिए आवश्यक थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल लाकर लोकतंत्र की पवित्र भावना को कुचला। संविधान को कांग्रेस, वाम और सपा ने कई बार अपमानित किया। वहीं, संविधान की सारी भावनाओं का सम्मान करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार गरीबों की सेवा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के प्रयत्न से देश के 30 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से बाहर आये हैं। गरीब लोग पीएम को मसीहा मानते हैं। वह लगातार राष्ट्रहित, देशहित और जनहित में काम कर रहे हैं। विकास के भागीरत और प्रखर राष्ट्रवादी प्रधानमंत्री दुनिया में शांति व्यवस्था के संदेशवाहक बने हैं। बाबर के नाम पर मस्जिद ठीक नहीं तृणमुल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर के संबंध में मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी हरकत सही नहीं है। इस देश में मस्जिदों का विरोध नहीं है। लेकिन, एक आक्रांता, जो भारत पर आक्रमण किया और यहां के मंदिरों को खंडित किया, वैसे आक्रांत बाबर के नाम पर कोई मस्जिद बनाता है तो यह ठीक नहीं है। मस्जिद ठीक है, पर बाबर के नाम पर मस्जित ठीक नहीं है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।