कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले बख्शे नहीं जाएंगे : संतोष
बिहार सरकार के लघु सिंचाई मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने बाराचट्टी विधायक के साथ हुई अभद्रता और हमले की घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने दलित और कमजोर वर्ग के लोगों को डराने की मानसिकता के खिलाफ भी आवाज उठाई।

बिहार सरकार के लघु सिंचाई मंत्री सह हम सेकुलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने बाराचट्टी विधायक से हुई अभद्रता और हमले की घटना को अत्यंत गंभीर बताया है। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन हिंसा, जातिसूचक टिप्पणी, गाली-गलौज और जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार पूरी तरह अस्वीकार्य है। डॉ. सुमन ने कहा कि दलित, वंचित और कमजोर समाज के लोगों को डराने-धमकाने की मानसिकता अब बिहार में नहीं चलेगी। बिहार बदल चुका है और अब हर समाज अपने सम्मान और अधिकार के प्रति सजग है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


