महाशिवरात्रि आत्मशुद्धि का पावन पर्व : अरुण शंकर

Feb 14, 2026 06:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

बिहार के पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने इसे श्रद्धा, भक्ति और आत्मशुद्धि का पर्व बताया। मंत्री ने महादेव से सभी बिहारवासियों के सुख और समृद्धि के लिए प्रार्थना भी की।

महाशिवरात्रि आत्मशुद्धि का पावन पर्व : अरुण शंकर

बिहार के पर्यटन तथा कला एवं संस्कृति मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। मौके पर उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि असीम श्रद्धा, अनुपम भक्ति, आत्मशुद्धि, आत्मानंद और सकारात्मक ऊर्जा का अति पावन पर्व है। दिवाधिदेव महादेव हमें जीवन में हर परिस्थिति में धैर्य धारण करते हुए संतुलित रहना सिखाते हैं। वह भक्तों की निश्चल सेवा से ही प्रसन्न हो जाते हैं। मंत्री श्री प्रसाद ने देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती से बिहारवासियों के सुखी तथा समृद्धिशाली जीवन के लिए प्रार्थना भी की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।