राज्यपाल से मिले लाइब्रेरी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष
बिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास चंद्र सिंह ने राज्यपाल से मिलकर छह सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसमें लाइब्रेरियन और सहायक लाइब्रेरियन की नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने, स्थायी शिक्षकों के पद सृजित करने, मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना लागू करने, और शिक्षकों को बेहतर पारिश्रमिक देने की मांग की गई।

बिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विकास चंद्र सिंह ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सय्यद अता हसनैन से बिहार लोक भवन में भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को अपनी पुस्तक भेंट करते हुए छह सूत्री मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में सभी विश्वविद्यालयों एवं अंगीभूत कॉलेजों में रिक्त लाइब्रेरियन व सहायक लाइब्रेरियन पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने, लाइब्रेरी साइंस के स्थायी शिक्षकों के पद सृजित करने व सहायक प्रोफेसर नियुक्ति में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विषय को शामिल करने की मांग की गई। मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना लागू करने, पाटलिपुत्र व पटना विवि में पीएचडी की पढ़ाई शुरू करने और शिक्षकों को प्रति कक्षा एक हजार पारिश्रमिक देने का आग्रह किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


