सोलर स्ट्रीट लाइट की खराबी पर 1.39 करोड़ का दंड लगाया
बिहार विधान परिषद में प्रश्नकाल के दौरान हंगामे के बावजूद कुछ महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए। मंत्री दीपक प्रकाश ने बताया कि खराब सोलर स्ट्रीट लाइट्स के लिए एक करोड़ 39 लाख रुपये का दंड लगाया गया है। भागलपुर में सड़क पर अतिक्रमण का मुद्दा भी उठाया गया, जिस पर पथ निर्माण मंत्री ने समाधान का आश्वासन दिया।

बिहार विधान परिषद में प्रश्नकाल के दौरान हंगामे के बावजूद कुछ महत्वपूर्ण मुद्दे भी उठे। जदयू के नीरज कुमार के अल्पसूचित प्रश्न के उत्तर में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने बताया कि खराब सोलर स्ट्रीट लाइट समय पर ठीक नहीं होने पर संबंधित एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। अब तक एजेंसियों पर करीब एक करोड़, 39 लाख रुपये का दंड लगाया जा चुका है। शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। 72 घंटे के अंदर उसे ठीक नहीं किए जाने पर कार्रवाई की जा रही है। जदयू के संजीव कुमार सिंह ने भागलपुर के कहलगांव अनुमंडल मुख्यालय स्थित राष्ट्रीय उच्च पथ एनएच-80 पर अतिक्रमण का मुद्दा उठाया।
उन्होंने बताया कि लगभग पांच किमी तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण के कारण रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है। इस पर पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर सकारात्मक समाधान निकाला जायेगा, जिससे आम लोगों को परेशानी न हो।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



