बिहार में विधि व्यवस्था पूरी तरह चौपट : भाकपा
भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने बिहार में विधि व्यवस्था की स्थिति को चिंताजनक बताया। उन्होंने फारबिसगंज की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। बिहार हत्या और अपराध में शीर्ष पांच राज्यों में शामिल है। उन्होंने लोगों से संघर्ष का आह्वान किया।

भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने आरोप लगाया कि बिहार में विधि व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। शुक्रवार को जारी बयान में उन्होंने फारबिसगंज की घटना को भाजपा सरकार का ट्रेलर बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां एक ट्रक ड्राइवर की दिनदहाड़े हत्या कर दी जाती है और लोग मूकदर्शक बन कर देख रहे होते हैं। फिर भीड़ हत्यारोपित की हत्या कर देती है। इस घटना से साफ प्रतीत होता है कि बिहार में कानून व्यवस्था नहीं है। लोगों का कानून से भरोसा उठ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक हत्या-अपराध की घटनाओं में बिहार देश के टॉप पांच राज्यों में शामिल है।
अपराध दर में बिहार दूसरे स्थान पर है। उन्होंने आमलोगों से बदत्तर कानून व्यवस्था की स्थिति के खिलाफ जोरदार संघर्ष के लिए मैदान में उतरने का आह्वान किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


