बिहार कृषि एप पर मिलेगी खाद उपलब्धता की जानकारी

Newswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

बिहार सरकार ने किसानों के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन शुरू किया है, जिसके माध्यम से वे अपने मोबाइल पर खाद की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने बताया कि यह सुविधा पारदर्शिता बढ़ाएगी और दुकानदारों की मनमानी पर लगाम लगाएगी। वर्तमान में 9 लाख से अधिक किसान इस एप का उपयोग कर रहे हैं।

बिहार कृषि एप पर मिलेगी खाद उपलब्धता की जानकारी

राज्य के किसानों को अपने मोबाइल पर खाद की उपलब्धता की जानकारी मिलेगी। इससे खाद दुकानदारों की मनमानी पर लगाम लगेगी। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने शुक्रवार को बिहार कृषि एप पर इसका शुभारंभ किया। कृषि मंत्री ने दावा किया ऐसी सुविधा देने वाला बिहार पहला राज्य बन गया है। इससे पारदर्शिता भी बढ़ेगी। किसानों की सुविधा के लिए मोबाइल एप में यह सुविधा जोड़ी गई है। इस एप का उपयोग कर किसान अपने आसपास की उर्वरक दुकानों में उपलब्ध यूरिया, डीएपी सहित सभी प्रकार के उर्वरकों की जानकारी सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि दुकानों में उर्वरक उपलब्ध रहने के बावजूद किसानों को स्टॉक नहीं है, कहकर लौटा दिया जाता था।

अब कोई भी दुकानदार किसानों को गुमराह नहीं कर पाएगा। कालाबाजारी, जमाखोरी और अधिक मूल्य वसूली पर प्रभावी रोक लगेगी। वर्तमान में राज्य के करीब 9 लाख 35 हजार किसान बिहार कृषि एप का उपयोग कर रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।